फ़िलिस्तीनियों के इंतेफ़ाज़ा आंदोलन की चिंगारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49971-फ़िलिस्तीनियों_के_इंतेफ़ाज़ा_आंदोलन_की_चिंगारी
फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी संगठन ने एक बयान जारी करके बैतुल मुक़द्दस के पश्चिमोत्तरी भाग में होने वाले शहादत प्रेमी हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २६, २०१७ १७:२७ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों के इंतेफ़ाज़ा आंदोलन की चिंगारी

फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी संगठन ने एक बयान जारी करके बैतुल मुक़द्दस के पश्चिमोत्तरी भाग में होने वाले शहादत प्रेमी हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।

एक शहादत प्रेमी फ़िलिस्तीनी ने यह हमला किया जिसमें तीन सैनिक मारे गए और एक सैनिक घायल हो गया हमला करने वाला फ़िलिस्तीनी भी इस घटना में शहीद हो गया। अधिकतर फ़िलिस्तीनी संगठनों ने इस शहादत प्रेमी कार्यवाही की तारीफ़ की है। इससे लगता है कि फ़िलिस्तीनी संगठनों के बीच इस बात पर एक ही राय है कि ज़ायोनी शासन से निपटने का तरीक़ा क्या होना चाहिए। इन संगठनों का कहना है कि ज़ायोनी शासन से अब तक की गई वार्ता का कोई भी लाभ नहीं निकला है अतः फ़िलिस्तीनियों के पास प्रतिरोध करने और क़ुरबानियां देने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।

शहादत प्रेमी कार्यवाही से इस्राईल और उसके समर्थक बौखलाए हुए हैं क्योंकि उन्होंने वार्ता और समझौते के झांसे में फ़िलिस्तीनियों से सब कुछ छीन लेने की अपनी योजना को सफलता से व्यवहारिक कर लिया था और धीरे धीरे संतुष्ट होते जा रहे थे। इस बीच शहादत प्रेमी हमलों से एक नई स्थिति उत्पन्न होती जा रही है।