विदेशी एयरलाइन्स, शुक्रवार से अरबील की उड़ानें रद्द कर देंः बग़दाद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50025-विदेशी_एयरलाइन्स_शुक्रवार_से_अरबील_की_उड़ानें_रद्द_कर_देंः_बग़दाद
इराक़ की सरकार ने घोषणा की है कि समस्त अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानें, शुक्रवार से अरबील के लिए अपनी उड़ानों को रद्द कर दें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २७, २०१७ १५:१५ Asia/Kolkata
  • विदेशी एयरलाइन्स, शुक्रवार से अरबील की उड़ानें रद्द कर देंः बग़दाद

इराक़ की सरकार ने घोषणा की है कि समस्त अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानें, शुक्रवार से अरबील के लिए अपनी उड़ानों को रद्द कर दें।

इराक़ की एरोस्पेस संस्था ने स्पष्ट शब्दों में एलान किया है कि दुनिया की सारी एयरलाइन्स, शुक्रवार से अरबील के लिए अपनी उड़ानों को निरस्त कर दें।  इससे पहले इराक़ की सरकार ने इस देश के कुर्दिस्तान क्षेत्र से कहा था कि वह अरबील और सुलैमानिया के हवाई अड्डों से उड़ानें बंद कर  दें।  इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कुर्दिस्तान के परिवहन मंत्री मौलूद बावमराद ने कहा है कि वे बग़दाद के आदेश को नहीं मानेंगे।  उन्होंने अपने एक इन्टरव्यू में कहा है कि यह दोनो हवाई अड्डे कुर्दिस्तान के हैं जिनका संचालन हम ही करेंगे।

ज्ञात रहे कि इराक़ के मंत्रीमण्डल ने मंगलवार को बयान जारी करके एलान किया था कि अगर तीन दिनों के भीतर कुर्दिस्तान के हवाई अड्डों का नियंत्रण बग़दाद सरकार के हवाले नहीं किया गया तो फिर बग़दाद की ओर से क़ुर्दिस्तान के लिए अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानें बंद कर दी जाएंगी।