अरब संघ एकता और इराक की संप्रभुता का इच्छुक हैः अबुलग़ीत
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव, क्षेत्रीय देश, यूरोप और अमेरिका ने भी जनमत संग्रह कराने हेतु मसऊद बारेज़ानी के कदम की भर्तस्ना की
इराकी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने अरब संघ के महासचिव अहमद अबुलग़ीत के साथ टेलीफोनी वार्ता में बल देकर कहा है कि बग़दाद इस बात की अनुमति नहीं देगा कि ग़ैर कानूनी ढंग से इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में होने वाले जनमत संग्रह से आतंकवादी गुटों से मुकाबले में विघ्न उत्पन्न किया जाये।
अहमद अबुलग़ीत ने भी इस टेलीफोनी वार्ता में बल देकर कहा कि अरब संघ कुर्दिस्तान में गैर कानूनी ढंग से होने वाले जनमत संग्रह के परिणामों को मान्यता प्रदान नहीं करता।
साथ ही उन्होंने कहा कि अरब संघ एकता और इराक की संप्रभुता का इच्छुक है।
क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय विरोध के बावजूद इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में 25 सितंबर को मसऊद बारेज़ानी के आग्रह पर जनमत संग्रह हुआ था।
बारेज़ानी का यह कदम इराकी संविधान का खुला उल्लंघन है। संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव, क्षेत्रीय देश, यूरोप और अमेरिका ने भी जनमत संग्रह कराने हेतु मसऊद बारेज़ानी के कदम की भर्तस्ना की और इस जनमत संग्रह को इराकी संविधान के विरुद्ध बताया और इसके हर प्रकार के परिमाण को रद्द कर दिया।
अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों व विशेषज्ञों ने बारमबार घोषणा की है कि इराक का विभाजन केवल आतंकवादी गुट दाइश और जायोनी शासन के हित में है। MM