यमन में सऊदी अरब के चार सैनिक मारे गए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50331-यमन_में_सऊदी_अरब_के_चार_सैनिक_मारे_गए
यमन के उत्तरी भाग में इस देश की सेना के साथ झड़प में सऊदी अरब के चार सैनिक मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०३, २०१७ १०:०४ Asia/Kolkata
  • यमन में सऊदी अरब के चार सैनिक मारे गए

यमन के उत्तरी भाग में इस देश की सेना के साथ झड़प में सऊदी अरब के चार सैनिक मारे गए हैं।

अलआलम टीवी ने यमन के सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया है कि उत्तरी यमन के जौफ़ प्रांत के अलमुतून शहर में सऊदी अरब की अतिक्रमणकारी सेना का एक कमांडर अरफ़ज हादी फ़ेरास और उसके तीन सिपाही, यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के हमले में मारे गए। यमन के सैन्य बलों ने इसी तरह सोमवार को नजरान के कई क्षेत्रों में सऊदी अरब की सेना और उसके भाड़े के सैनिकों के एकत्रित होने के स्थानों पर हमला किया जिसमें कई सऊदी सैनिक और किराए के सिपाही घायल हो गए।

 

यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने नजरान के निकट जबल शबका नामक स्थान पर सऊदी अरब के सैनिकों के ठिकानों पर हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप कई सऊदी सैनिक हताहत व घायल हो गए। सऊदी अरब ने अपने घटकों के साथ मिल कर मार्च 2015 में यमन पर हमला शुरू किया था। इन हमलों में अब तक यमन के दस हज़ार से अधिक आम नागरिक मारे जा चुके हैं। (HN)