कुर्दिस्तान क्षेत्र के विरुद्ध बग़दाद के नये प्रतिबंध पास
इराक़ की केन्द्र सरकार ने कहा है कि देश के संविधान का उल्लंघन करने और कुर्दिस्तान में जनमत संग्रह का आयोजन कराने के लिए इराक़ी कुर्दिस्तान के विरुद्ध कड़ी कार्यवाहियां की जाएंगी।
बग़दाद न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी के कार्यालय की ओर से जारी किए गये बयान के अनुसार, इराक़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही का नया पैकेज पास हो गया है और यह कार्यवाही इराक़ी कुर्द नागरिकों के विरुद्ध नहीं है।
दंडात्मक कार्यवाही का यह पैकेज, इराक़ की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में पास हुआ जिसमें प्रधानमंत्री हैदर अलएबाद भी शामिल है।
इस बयान के आधार पर इराक़ सरकार की प्राथमिकता, दाइश से संघर्ष और आतंकवादी गुटों से मुक़ाबला करना तथा इराक़ की सीमाओं की रक्षा करना है।
इस बैठक में इसी प्रकार यह भी फ़ैसला किया गया है कि टेलीफ़ोन और मोबाइल नेटवर्क केन्द्र सरकार के नियंत्रण में होंगे और इनके मुख्यालय बग़दाद स्थानांतरित होंगे। (AK)