सीरिया में तकफ़ीरी आपस में भिड़े, 35 मरे
Oct १४, २०१७ १२:०४ Asia/Kolkata
पश्चिमी सीरिया में तकफ़ीरी आतंकियों के बीच आपस में हुयी झड़प में कम से कम 35 आतंकी मारे गए।
अलअहद वेबसाइट के हवाले से मेहर न्यूज़ के अनुसार, सीरियाई सैनिकों की लगातार सफलता से बौखलाए तकफ़ीरियों के बीच मतभेद बढ़ता जा रहा है। बढ़ते मतभेद के कारण हमा प्रांत के उपनगरीय भाग में दाइश के आतंकी और तहरीरुश्शाम नामक गुट के आतंकी आपस में भिड़ गए जिसमें 24 दाइशी मारे गए और अनेक घायल हुए। इस झड़प में तहरीरुश्शाम के भी 10 आतंकी मारे गए।
इससे पहले तहरीरुश्शाम के आतंकी पश्चिमोत्तरी सीरिया के इद्लिब प्रांत के कफ़्र तख़ारीम शहर में मौजूद दूसरे सशस्त्र गुटों से भिड़ गए थे। (MAQ/N)
टैग्स