दाइश ने अपने पीछे छोड़ी 100 सिर कटी लाशें
सीरिया के भागते हुए आतंकवादी गुट दाइश ने अलक़रयतैन नगर में कम से कम 100 लोगों के गले काटकर उनके शवों को वहीं पर छोड़ दिया।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय सूत्रों का कहना है कि सीरिया की सेना शनिवार की रात अलक़रयतैन नगर में दाखिल हुई थी। सीरियन सैनिकों के वहां पर पहुंचने से पहले ही दाइश के आतंकवादी अपने अड्डे छोड़कर भाग चुके थे। जब सैनिक नगर में पहुंचे तो उन्हें वहां पर 100 सिर कटे शव मिले।
उल्लेखनीय है कि इराक़ की ही तरह सीरिया में भी आतंकवादी गुट दाइश को इस देश के सैनिकों के मुक़ाबले लगातार पराजय हाथ लग रही है। यहां के लगभग सारे ही क्षेत्र, दाइश के नियंत्रण से मुक्त करवाए जा चुके हैं। सेना की प्रगति को देखते हुए कई क्षेत्रों से दाइश के आतंकवादी बिना मुक़ाबले के ही मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। किंतु उन्हें जैसे ही मौक़ा मिलता है वे जाते-जाते कोई न कोई जघन्य अपराध कर देते हैं जैसाकि उन्होंने अलक़रयतैन में किया।