सीरिया, पूर्वी क्षेत्रों में सेना की प्रगति, कई क्षेत्र स्वतंत्र
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51587-सीरिया_पूर्वी_क्षेत्रों_में_सेना_की_प्रगति_कई_क्षेत्र_स्वतंत्र
सीरिया की सेना ने रविवार को दैरिज़्ज़ूर के ओम्माल क्षेत्र के बड़े भाग पर नियंत्रण कर लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २९, २०१७ १२:४३ Asia/Kolkata
  • सीरिया, पूर्वी क्षेत्रों में सेना की प्रगति, कई क्षेत्र स्वतंत्र

सीरिया की सेना ने रविवार को दैरिज़्ज़ूर के ओम्माल क्षेत्र के बड़े भाग पर नियंत्रण कर लिया है।

मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, जानकार सूत्रों ने बताया कि सीरिया की सेना ने अपने अभियान के दौरान आतंकवादी गुट दाइश को भारी जानी व माली नुक़सान पहुंचाया और आतंकियों को खदेड़ने के बाद पूर्वी दैरिज़्ज़ूर के ओम्माल क्षेत्र के बड़े भाग पर नियंत्रण कर लिया है।

सीरिया के युद्धक विमानों ने इसी प्रकार पूर्वोत्तरी दैरिज़्ज़ूर में दाइश के विमानों ने बमबारी की।

सीरिया की वायु सेना ने इसी प्रकार हमा प्रांत में सशस्त्र विरोधियों के ठिकानों पर छह बार निशाना बनाया और इस गुट के नियंत्रण में कुछ इमारतों और प्रतिष्ठानों को तबाह कर दिया।

इसी मध्य आतंकवादी गुटों ने रीफ़े दमिश्क़ में संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवता प्रेमी सहायता ले जाने वाले 35 ट्रकों पर आधारित कारवां को रोक लिया है। यह कारवां यल्दा, बबीला और बैते सहम के लिए खाद्य पदार्थ और सहायता सामग्री ले जा रहा था। (AK)