इराक़ में दाइश के अन्तिम गढ़ में घुसे इराक़ी सैनिक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51766-इराक़_में_दाइश_के_अन्तिम_गढ़_में_घुसे_इराक़ी_सैनिक
इराक़ में आतंकवादी गुट दाइश के अन्तिम ठिकाने पर नियंत्रण के लिए 40000 सैनिकों ने कार्यवाही आरंभ की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०३, २०१७ १४:२१ Asia/Kolkata
  • इराक़ में दाइश के अन्तिम गढ़ में घुसे इराक़ी सैनिक

इराक़ में आतंकवादी गुट दाइश के अन्तिम ठिकाने पर नियंत्रण के लिए 40000 सैनिकों ने कार्यवाही आरंभ की।

सीरिया से मिलने वाले इराक़ी नगर अलक़ाएम से आतंकवादियों को निकाल बाहर करने के उद्देश्य से इराक़ी सैनिकों ने व्यापक कार्यवाही आरंभ कर दी।

अलआलम टीवी चैनेल के अनुसार इराक़ी सैनिकों ने तीन ओर से अलक़ाएम नगर में दाइश के आतंकवादियों को घेरना आरंभ कर दिया है।  इस अभियान में इराक़ के स्वयंसेवी बल भी सैनिकों का साथ दे रहे हैं।  इसी बीच दाइश के आतंकवादी सैनिकों की बढ़त को रोकने के लिए कार बम विस्फोट कर रहे हैं।  हालांकि इस बीच वे मौक़ा देखकर भाग भी रहे हैं।  इस अभियान में इराक़ी सैनिक, टैंक का भी प्रयोग कर रहे हैं।