बुधवार को लेबनान वापस जाऊंगाः सअद हरीरी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i52286-बुधवार_को_लेबनान_वापस_जाऊंगाः_सअद_हरीरी
रियाज़ से अपने त्यागपत्र की घोषणा करने वाले सअद हरीरी ने कहा है कि वे बुधवार को लेबनान वापस जाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १८, २०१७ १५:२० Asia/Kolkata
  • बुधवार को लेबनान वापस जाऊंगाः सअद हरीरी

रियाज़ से अपने त्यागपत्र की घोषणा करने वाले सअद हरीरी ने कहा है कि वे बुधवार को लेबनान वापस जाएंगे।

अलमयादीन टीवी चैनेल के अनुसार सऊदी अरब के दबाव में रियाज़ से लेबनान के प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र की घोषणा करने वाले सअद हरीरी ने एेलान किया है कि लेबनान के स्वतंत्रता दिवस पर वे लेबनान पहुंचेंगे।  सअद हरीरी ने यह बात शनिवार को लेबनान के राष्ट्रपति मीशल औन से टेलिफोनी वार्ता में कही।

उल्लेखनीय है कि सअद हरीरी ने 4 नवंबर को सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ से लेबनान के प्रधानमंत्री से त्यागपत्र की घोषणा कर दी थी।  उसके बाद से उनके बारे में अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया था।  शनिवार की सुबह वे अपनी पत्नी के साथ फ़्रांस रवाना हुए जहां वे फ़्रांसीसी अधिकारियों से भेंटवार्ता करेंगे।

लेबनान के एक समाचारपत्र अलअख़बार ने अपने आज के संस्करण में लिखा है कि शनिवार को सअद हरीरी अपनी पत्नी के साथ फ़्रांस की यात्रा पर एेसी स्थिति में गए हैं कि उनके दो बच्चे सऊदी अरब में ही रह गए जो उनके साथ यात्रा पर नहीं जा सके।