लेबनान पहुंचकर स्थिति को स्पष्ट करूंगाः हरीरी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i52307-लेबनान_पहुंचकर_स्थिति_को_स्पष्ट_करूंगाः_हरीरी
सअद हरीरी ने कहा है कि वे लेबनान पहुंचकर अपने त्यागपत्र की स्थिति को स्पष्ट करेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १९, २०१७ ०४:३४ Asia/Kolkata
  • लेबनान पहुंचकर स्थिति को स्पष्ट करूंगाः हरीरी

सअद हरीरी ने कहा है कि वे लेबनान पहुंचकर अपने त्यागपत्र की स्थिति को स्पष्ट करेंगे।

फ्रांस प्रेस के अनुसार सअद हरीरी ने शनिवार को पेरिस में कहा है कि लेबनान में राष्ट्रपति मीशल औन से मुलक़ात करने के बाद वे अपने त्यागपत्र के बारे मे विस्तार से बात करेंगे।  उन्होंने कहा कि मैं बैरूत जाने वाला हूं जहां पर राष्ट्रपति से मिलने के बाद कई विषयों पर चर्चा होगी।

इसी बीच जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने असद हरीरी के लेबनान वापस जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए एलान किया है कि सभी पक्षों को तनाव कम करने के प्रयास करने चाहिए।  ज्ञात रहे कि सअद हरीरी शनिवार को रियाज़ से पेरिस के लिए रवाना हुए थे।  रेयाज़ में उनके आवास के दौरान यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनको सऊदी अरब में नज़रबंद कर लिया गया है।  इसका कारण है कि उन्होंने सऊदी अरब की यात्रा के दौरान अचानक लेबनान के प्रधानमंत्री के पद से त्यागपत्र की घोषणा कर दी और उसके बाद उनके बारे में पुष्ट जानकारियां मिलना बंद हो गई थीं।  बाद में फ़ांस पहुंचकर हरीरी ने कहा है कि लेबनान के स्वतंत्रता दिवस पर वे बेरूत जाएंगे।