नेतनयाहू के विरुद्ध यहूदियों का व्यापक प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i52369-नेतनयाहू_के_विरुद्ध_यहूदियों_का_व्यापक_प्रदर्शन
अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में ज़ायोनी प्रधानमंत्री के विरुद्ध यहूदियों की ओर से विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २०, २०१७ १२:०८ Asia/Kolkata
  • नेतनयाहू के विरुद्ध यहूदियों का व्यापक प्रदर्शन

अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में ज़ायोनी प्रधानमंत्री के विरुद्ध यहूदियों की ओर से विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं।

येरूशलम पोस्ट के अनुसार इस्राईल के नगरों में ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू के ख़िलाफ़ वहां के यहूदरियों ने व्यापक प्रदर्शन किये गए।  यह यहूदी उन धार्मिक छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे जिनको मिलेट्री टेनिंग से ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से भाग जाने का आरोप लगाकर लंबी मुद्दत के लिए जेल में डाल दिया गया है।  प्रदर्शनकारी यहूदी इन छात्रों को निर्दोष बताते हुए उनकी स्वतंत्रता की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शन कर रहे यहूदियों पर इस्राईल की पुलिस ने हमला करके कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार कर लिया।  ज्ञात रहे कि इससे पहले भी नेतनयाहू के खि़लाफ़ इस्राईल में कई बार यहूदियों ने प्रदर्शन किये हैं।  यह प्रदर्शनकारी नेतनयाहू को अतिवादी मानते हुए उनके पद पर बने रहने के पक्ष में नहीं हैं।