नेतनयाहू ने कुछ अरब देशों से संबंधों की बात स्वीकार की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i52613-नेतनयाहू_ने_कुछ_अरब_देशों_से_संबंधों_की_बात_स्वीकार_की
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया है कि कुछ अरब देशों के साथ इस्राईल के संबंध विस्तृत हो रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २३, २०१७ १७:१३ Asia/Kolkata
  • नेतनयाहू ने कुछ अरब देशों से संबंधों की बात स्वीकार की

ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया है कि कुछ अरब देशों के साथ इस्राईल के संबंध विस्तृत हो रहे हैं।

बेनयामिन नेतनयाहू ने गुरुवार को कहा कि कुछ अरब देशों से इस्राईल का सहयोग, जो अब तक गोपनीय ढंग से जारी था, अब खुल कर सामने आ रहा है। उन्होंने इसी तरह विभिन्न सामरिक, आर्थिक, गुप्तचर व तकनीकी मैदानों में अरब देशों के साथ व्यापक सहयोग की ज़रूरत पर बल दिया। अभी इस ख़बर के बारे में अधिक ब्योरा प्राप्त नहीं हुआ है।

 

इससे पहले इस्राईल के गुप्तचर मंत्री यिस्राईल काट्ज़ ने भी सऊदी अरब के शासक सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ से खुल कर इस बात की मांग की थी कि वे ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू को सऊदी अरब की यात्रा का निमंत्रण दें और कहा था कि संबंध बहाली के बदले में तेल अवीव सऊदी अरब व फ़ार्स की खाड़ी के अन्य अरब देशों को सुरक्षा व गुप्तचर भागीदार बनाने का प्रस्ताव दे सकता है। (HN)