हमास प्रतिरोध के मोर्चे के निरस्त्रीकरण को सहन नहीं करेगा
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास ने कहा है कि प्रतिरोध के निरस्त्रीकरण की बात को संगठन का कोई भी सदस्य स्वीकार नहीं करेगा।
हमास के एक वरिष्ठ नेता महमूद अज़्ज़ह्हार ने सोमवार को एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रीय परिषद के चुनाव के लिए एेसी नीति अपनाए जाने की ज़रूरत है जिसकी मूल शर्त ज़ायोनी शासन को औपचारिक रूप से स्वीकार न करना हो। उन्होंने कहा कि फ़तह आंदोलन के साथ जो समझौते हुए हैं उनके क्रियान्वयन का हमें विश्वास नहीं है लेकिन फ़िलहाल हम इंतेज़ार कर रहे हैं।
फ़िलिस्तीन के हमास आंदोलन के इस वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि फ़िलिस्तीनी प्रशासन अपनी ज़िम्मेदारियों और वादों से बचने के लिए ग़ज़्ज़ा पट्टी को पूरी तरह से सरकार के हवाले किए जाने की बात कर रहा है। महमूद अज़्ज़ह्हार ने इसी तरह कहा कि अगर लेबनान के ख़िलाफ़ कोई युद्ध शुरू हुआ तो वह पूरे इलाक़े को अपनी लपेट में ले लेगा। (HN)