सऊदी शहज़ादे ने फ्रांस में शरण ली
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53041-सऊदी_शहज़ादे_ने_फ्रांस_में_शरण_ली
सऊदी अरब के पूर्व नरेश अब्दुलाह बिन अब्दुल अज़ीज़ के बेटे अब्दुल अज़ीज़ बिन अब्दुल्लाह बिन अब्दुल अज़ीज़ ने फ्रांस में शरण ले ली।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ३०, २०१७ १०:३३ Asia/Kolkata
  • सऊदी शहज़ादे ने फ्रांस में शरण ली

सऊदी अरब के पूर्व नरेश अब्दुलाह बिन अब्दुल अज़ीज़ के बेटे अब्दुल अज़ीज़ बिन अब्दुल्लाह बिन अब्दुल अज़ीज़ ने फ्रांस में शरण ले ली।

सूत्रों के अनुसार अब्दुल अज़ीज़ उपचार के लिए फ्रांस में थे और जब उन्होंने देखा कि सऊदी अरब में बड़े पैमाने पर धर पकड़ हो रही है तो उन्होंने फ्रांस से शरण की अपील की जिसे फ्रासं की सरकार ने स्वीकार कर लिया।

सूत्रों के अनुसार अब्दुल अज़ीज़ सऊदी अरब के पूर्व विदेशमंत्री सऊद अलफैसल के सहायक रह चुके हैं और उन्होंने सऊद अलफैसल के स्थान पर विदेशमंत्री न बनाये जाने की आपत्ति में अपने पद से त्याग पत्र दे दिया और उसके बाद आदिल अलजुबैर को सऊदी अरब का विदेशमंत्री बना दिया गया।

ज्ञात रहे कि पिछले महीने सऊदी नरेश के आदेश से और आर्थिक भ्रष्टाचार से मुकाबले के बहाने दसियों सऊदी राजकुमारों और पूर्व मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बहुत से राजनीतिक टीकाकारों का मानना है कि सऊदी सरकार ने सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान की शक्ति में वृद्धि के लक्ष्य से विस्तृत पैमाने पर राजकुमारों को गिरफ्तार करवाया है। MM