बैतुल मुक़द्दस के विरुद्ध अमरीकी षड्यंत्र बहुत ख़तरनाकः ओरैक़ात
साएब ओरैक़ात ने बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमरीकी षड्यंत्र के प्रति सचेत किया है।
पीएलओ की कार्यकारिणी समिति के महासचिव साएब ओरैक़ात ने अमरीका द्वारा बैतुल मुक़द्दस को ज़ायोनी शासन की राजधानी स्वीकार करने के प्रयास की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि बैतुल मुक़द्दस का विषय बहुत ही संवेदनशील विषय है। ओरैक़ात ने कहा कि इसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, आग से खेलने जैसा है। उन्होंने कहा कि अमरीका की ओर से बैतुल मुक़द्दस को ज़ायोनी शासन की राजधानी के रूप में मान्यता देना, क़ुद्स के मामले को अंत करने के अर्थ में है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय शांति वार्ता प्रक्रिया को समाप्त कर देगा और इससे क्षेत्र, अशांति की ओर बढ़ेगा।
इसी बीच सेयटर्ज़ के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प आगामी बुधवार को बैतुल मुक़द्दस को ज़ायोनी शासन की राजधानी घोषित कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध गुट और इस्लामी देशों के नेता और अधिकारी इस बारे में चेतावनी दे चुके हैं।