अब्दुल्लाह सालेह के दफ़्तर को अंसारुल्लाह ने अपने नियंत्रण में लिया
Dec ०३, २०१७ १५:१५ Asia/Kolkata
यमन के सुरक्षा बलों ने इस देश के पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह के उस दफ़्तर को अपने हाथ में ले लिया है जहां से वह बयान जारी करते थे।
इरना के अनुसार, यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने कहा कि सनआ के बड़े भाग को अली अब्दुल्लाह सालेह के समर्थकों के नियंत्रण से वापस ले लिया है।
इस बीच यमन के गृह मंत्रालय ने सैकड़ों ग़द्दार तत्वों के आत्म समर्पण करने की सूचना दी है।
यमन के सुरक्षा सूत्रों ने इसी प्रकार बताया कि राजधानी सनआ के कुछ मुहल्लों में शांति लौट आयी है।
ग़ौरतलब है कि यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन और अब्दुल्लाह सालेह के धड़े के बीच बातचीत के नाकाम होने के बाद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच सनआ में झड़प हुयी थी जिसमें दसियों लोग हताहत व घायल हुए थे। (MAQ/N)
टैग्स