यमनियों की अब्दुल्लाह सालेह से आत्म समर्पण की मांग
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53281-यमनियों_की_अब्दुल्लाह_सालेह_से_आत्म_समर्पण_की_मांग
यमन के राजनेताओं और सैन्य कमान्डरों ने इस देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्लाह सालेह से आत्म समर्पण करने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०१७ ०३:१६ Asia/Kolkata
  • यमनियों की अब्दुल्लाह सालेह से आत्म समर्पण की मांग

यमन के राजनेताओं और सैन्य कमान्डरों ने इस देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्लाह सालेह से आत्म समर्पण करने की मांग की है।

यमन की राजधानी सनआ के दक्षिणी भाग में अंसारुल्लाह की फ़ोर्स और इस देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्लाह सालेह के समर्थक उपद्रवियों के बीच रक्तरंजित झड़प के बाद यमन के राजनेताओं और सैन्य कमान्डरों के एक गुट ने अब्दुल्लाह सालेह से आत्म समर्पण कर इस देश में पैदा किए गए फ़ितने को ख़त्म करने की मांग की है।

अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार, यह एसी हालत में है कि सालेह अपने लड़ाकों को अंसारुल्लाह की फ़ोर्स से लड़ने के लिए निरंतर भेज रहे हैं और इस काम में यमन पर अतिक्रमण करने वाले गठजोड़ के युद्धक विमान सालेह की मदद करते हुए अंसारुल्लाह फ़ोर्स के मोर्चों पर बमबारी कर रहे थे।

इससे पहले अंसारुल्लाह आंदोलन की फ़ोर्स के राजधानी सनआ के बड़े भाग के अब्दुल्लाह सालेह के समर्थकों से वापस लेने की रिपोर्ट सामने आयी थी।

अंसारुल्लाह और अब्दुल्लाह सालेह के धड़े के बीच बातचीत के नाकाम होने के बाद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच सनआ में झड़प छिड़ गयी थी जिसमें दसियों लोग हताहत व घायल हुए। (MAQ/N)