यमन से बड़ी ख़बर, पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह मारे गये
यमन के जानकार सूत्रों ने देश के पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह के मारे जाने की सूचना दी है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार यमन के जानकार सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यमन के पूर्व राष्ट्रपति अपनी नेश्ननल कांग्रेस पार्टी के दो वरिष्ठ अधिकारियों यासिर अलअव्वाज़ी और आरिफ़ ज़का के साथ ज़ेमार से बैज़ा की ओर जाने वाले रास्ते में मारे गये।
इस रिपोर्ट में अभी तक यह नहीं बताया गया है कि पूर्व यमनी राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह किस प्रकार मारे गये।
दूसरी ओर अली अब्दुल्लाह सालेह की नेश्नन कांग्रेस पार्टी ने इस समाचार का खंडन करते हुए कहा कि अब्दुल्लाह सालेह सुरक्षित व जीवित हैं।
एक यमनी पत्रकार ओसामा सारी ने भी कहा कि श्री अब्दुल्लाह सालेह सनआ से मआरिब प्रांत की ओर फ़रार कर रहे थे कि ख़ूलान तय्याल नामक चेकपोस्ट पर मारे गये।
इस यमनी पत्रकार का कहना था कि उन्होंने यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी के पिट्ठु अली मोहसिन अलअहमर से सांठगांठ कर ली थी और तय था कि वह मआरिब प्रांत में आकर उनसे मिलेंगे और उसके बाद वहां से संयुक्त अरब इमारात फ़रार हो जाएंगे। इससे पहले अली अब्दुल्लाह सालेह के घर के पास भीषण झड़पों और उनके दो घरों के जल जाने की सूचनाएं आ रही थीं, इससे पहले यमनी सेना ने अली अब्दुल्लाह सालेह के घर को अपने नियंत्रण में ले लिया था। (AK)