सऊदी अरब के हवाई हमलों में यमन में दसियों लोग हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53709-सऊदी_अरब_के_हवाई_हमलों_में_यमन_में_दसियों_लोग_हताहत
यमन पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमलों में दसियों लोग हताहत व घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ११, २०१७ ०५:४७ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब के हवाई हमलों में यमन में दसियों लोग हताहत

यमन पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमलों में दसियों लोग हताहत व घायल हुए हैं।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर पश्चिमी हज्जा प्रांत में एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने बमबारी कर दी जिसके परिणाम स्वरूप कम से कम 26 लोग मारे गए जबकि कई अन्य घायल भी हुए। अलमयादीन टीवी ने भी रिपोर्ट दी है कि सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी यमन के हुदैदा प्रांत में एक बाज़ार और एक अस्पताल पर बमबारी की जिसमें कई यमनी नागरिक हताहत व घायल हो गए।

 

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने अमरीका, संयुक्त अरब इमारात और कुछ अन्य देशों के समर्थन से मार्च 2015 से यमन पर हमले शुरू किए थे जिनमें अब तक दसियों हज़ार यमनी हताहत और घायल हो चुके हैं। इन देशों ने यमन का जल, थल व वायु मार्ग से घेराव भी कर रखा है जिसके चलते इस ग़रीब अरब देश में खाद्य पदार्थों और दवाओं की भयंकर कमी हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के अनुसार यमन में हर दस मिनट में एक बच्चा कुपोषण और बीमारियों के कारण अपनी जान से हाथ धो रहा है। (HN)