सीरिया, सेना की कार्यवाही, नुस्रा फ़्रंट के कई आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53767-सीरिया_सेना_की_कार्यवाही_नुस्रा_फ़्रंट_के_कई_आतंकी_ढेर
सीरिया की सेना ने नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों के विरुद्ध अपनी कार्यवाही जारी रखते हुए दक्षिण पश्चिमी दमिश्क़ के आसपास के क्षेत्रों में 17 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ११, २०१७ १९:२० Asia/Kolkata
  • सीरिया, सेना की कार्यवाही, नुस्रा फ़्रंट के कई आतंकी ढेर

सीरिया की सेना ने नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों के विरुद्ध अपनी कार्यवाही जारी रखते हुए दक्षिण पश्चिमी दमिश्क़ के आसपास के क्षेत्रों में 17 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने बैते जिन्न और मग़र्रुल मबर नामक क्षेत्रों में नुस्रा फ़्रंट के ठिकानों पर तोपख़ानों से हमला किया जिसके कारण आतंकियों के ठिकाने तबाह हो गये और कई आतंकी मारे गये।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार दक्षिण पश्चिमी दमिश्क़ के आसपास स्थित पहाड़ी इलाक़ों में आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों को भीषण झड़पों के बाद भारी नुक़सान पहुंचाया।

इसी मध्य सीरियन कुर्द डेमोक्रेटिक आर्मी के मीडिया सेन्टर ने रिपोर्ट दी है कि सीरिया और इराक़ के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा के उद्देश्य से सीरिया के दैरिज़्ज़ूर शहर में इराक़ी सेना के साथ मिलकर संयुक्त आप्रेशन रूम बनाया गया है।

उधर सीरिया में रूसी सेना के कमान्डर सर्गेई सोरोकीन ने कहा है कि पिछले सात महीने के दौरान 32 हज़ार आतंकी मारे गये हैं। (AK)