जनरल सुलैमानी के दृष्टिकोण का फ़िलिस्तीनियों की ओर से व्यापक समर्थन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53839-जनरल_सुलैमानी_के_दृष्टिकोण_का_फ़िलिस्तीनियों_की_ओर_से_व्यापक_समर्थन
फ़िलिस्तीन की स्वतंत्रता के जनमोर्चे के उप महासचिव ने फ़िलिस्तीन के बारे में आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर, जनरल सुलैमानी के बयान का स्वागत किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १२, २०१७ १७:२७ Asia/Kolkata
  • जनरल सुलैमानी के दृष्टिकोण का फ़िलिस्तीनियों की ओर से व्यापक समर्थन

फ़िलिस्तीन की स्वतंत्रता के जनमोर्चे के उप महासचिव ने फ़िलिस्तीन के बारे में आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर, जनरल सुलैमानी के बयान का स्वागत किया है।

जनरल क़ासिम सुलैमानी ने सोमवार को हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ब्रिगेड और इस्लामी जेहाद आंदोलन के कमान्डरों से टेलीफ़ोन पर बातचीत में इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर से हर तरह की मदद का आश्वासन दिलाया। 

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, फ़िलिस्तीन की स्वतंत्रता के जनमोर्चे के उप महासचिव जनरल अबू अहमद फ़ुआद ने कहा कि जनरल सुलैमानी रणक्षेत्र के एक अनुभवी कमान्डर हैं और उनकी ओर से जो विषय पेश किया गया है उसका मै समर्थन करता हूं।

श्री फ़ुआद ने इस बात पर बल दिया कि प्रतिरोध का मोर्चा पहले से अधिक शक्तिशाली है। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनी जनता का प्रतिरोध अकेला नहीं है बल्कि प्रतिरोध के पास बहुत सी संभावनाएं हैं। 

आईआरजीसी के वरिष्ठ कमान्डर जनरल सुलैमानी ने क्षेत्र के सभी प्रतिरोध आंदोलनों से मस्जिदुल अक़्सा की रक्षा के लिए तय्यार रहने पर बल दिया। (AK)