फ़िलिस्तीन, फ़िलिस्तीनियों और इस्राईली सैनिकों के बीच भीषण झड़पें
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i54213-फ़िलिस्तीन_फ़िलिस्तीनियों_और_इस्राईली_सैनिकों_के_बीच_भीषण_झड़पें
जार्डन नदी के पश्चिमी तट के विभिन्न क्षेत्रों में इस्राईली सैनिकों ने फ़िलिस्तीनियों पर हमला कर दिया जिसके बाद झड़पें आरंभ हो गयीं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १८, २०१७ १६:४९ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन, फ़िलिस्तीनियों और इस्राईली सैनिकों के बीच भीषण झड़पें

जार्डन नदी के पश्चिमी तट के विभिन्न क्षेत्रों में इस्राईली सैनिकों ने फ़िलिस्तीनियों पर हमला कर दिया जिसके बाद झड़पें आरंभ हो गयीं।

मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने सोमवार को ज़ायोनी बस्ती बैते ईल के निकट फ़िलिस्तीनियों पर हमला कर दिया।

इसी मध्य अलख़लील क्षेत्र के अलफ़ुवार कैंप के निकट ज़ायोनी सैनिकों और फ़िलिस्तीनियों के बीच भीषण झड़पें हुई हैं। 

उधर रिपोर्ट है कि अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में ज़ायोनी सैनिकों ने अलआलम टीवी चैनल के रिपोर्टर की गाड़ी पर साउंड बम और प्लास्टिक की गोलिया बरसाईं।

फ़िलिस्तीनियों ने भी इस्राईली सैनिकों के पाश्विक हमलों के जवाब में इस्राईली सैनिकों की ओर 20 पेट्रोल बम फेंके।

ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी स्वीकार करने के गैर क़ानूनी एेलान के बाद पश्चिमी तट और गज़्ज़ा पट्टी में हालात बेहद तनाव पूर्ण हैं और अब कई लोग शहीद और घायल हो चुके हैं। 

ट्रम्प के इस फैसले की पूरी दुनिया में आलोचना की जा रही है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र संघ भी इस्राईल के क़ब्ज़े को ग़ैर क़ानूनी मानता है। (AK)