दुनिया से अलग-थलग पड़े बौखलाए नेतनयाहू का एक और झूठ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i54569-दुनिया_से_अलग_थलग_पड़े_बौखलाए_नेतनयाहू_का_एक_और_झूठ
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने कहा है कि दुनिया के कई देश अपने दूतावासों को बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने पर विचार कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २४, २०१७ १६:१७ Asia/Kolkata
  • दुनिया से अलग-थलग पड़े बौखलाए नेतनयाहू का एक और झूठ

ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने कहा है कि दुनिया के कई देश अपने दूतावासों को बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने पर विचार कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने सीएनएन से बात करते हुए दावा किया है कि दुनिया भर के कई देश उनके संपर्क में हैं जो बैतुल मुक़द्दस में अपना दूतावास स्थानांतरित करने पर विचार कर रहे हैं।

नेतनयाहू ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी घोषित करके दुनिया के कई देशों के लिए बैतुल मुक़द्दस में उनके द्वारा दूतावास खोलने के रास्ते में मौजूद शंकाओं और रुकावटों को दूर करने में मदद की है।

उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में विश्व के 128 देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के फ़ैसले को रद्द कर दिया है। (RZ)