यमन में गठबंधन पराजित हो गयाः अमरीकी विदेशमंत्रालय
अमरीका के विदेशमंत्रालय ने यमन पर सऊदी अरब के हमलों के तीन साल पूरे होने तथा अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में रियाज़ की विफलता के बारे में कहा कि यमन संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी विदेशमंत्रालय ने यमन में अंसारुल्लाह आंदोलन के हाथों सऊदी गठबंधन की विफलता की बात स्वीकार करते हुए कहा कि यदि अंसारुल्लाह चाहता है कि यमन युद्ध रुक जाए तो उसे सऊदी अरब के विरुद्ध अपने मीज़ाइल हमलों को रोकना होगा।
अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता का यह बयान एेसी स्थिति में है कि सामने आया है कि यमन पर सऊदी अरब के हमले निरंतर जारी हैं।
सऊदी अरब ने अमरीका, संयुक्त अरब इमारात और कई देशों के समर्थन से मार्च 2015 से हमला करके यमन का ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन कर रखा है।
सऊदी अरब द्वारा यमन पर थोपे गये युद्ध के कारण 13 हज़ार से अधिक लोग हताहत और दसियों हज़ार लोग घायल हो चुके हैं जबकि इस देश में खाद्य पदार्थों और दवाओं की कमी का सामना है और विभिन्न प्रकार की घातक बीमारियां फैल रही हैं। (AK)