फ़िलिस्तीन, इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में जवान फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55187-फ़िलिस्तीन_इस्राईली_सैनिकों_की_फ़ायरिंग_में_जवान_फ़िलिस्तीनी_शहीद
फ़िलिस्तीन के जार्डन नदी के पश्चिमी तट के केन्द्र रामल्लाह के उत्तर में ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में एक फ़िलिस्तीनी युवा शहीद हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०३, २०१८ १७:२५ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन, इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में जवान फ़िलिस्तीनी शहीद

फ़िलिस्तीन के जार्डन नदी के पश्चिमी तट के केन्द्र रामल्लाह के उत्तर में ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में एक फ़िलिस्तीनी युवा शहीद हो गया।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन का यह 17 वर्षीय युवा बुधवार को उत्तरी रामल्लाह में ज़ायोनी सैनिकों की गोली लगने से शहीद हो गया। 

युवा का नाम मुसअब फ़ेरास तमीमी था जिसे ज़ायोनी सैनिकों ने जीवित गोली मार दी।  फ़िलिस्तीन के चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि इस फ़िलिस्तीनी युवा को इस्राईली सैनिकों ने बहुत निकट से गोली मारी है। 

इसी प्रकार दैरे नज़्म गांव में इस्राईलियों के साथ फ़िलिस्तीनियों की झड़पों में तीन फ़िलिस्तीनी युवा घायल भी हुए हैं। 

छह दिसम्बर वर्ष 2017 को बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के फ़ैसले के बाद से फ़िलिस्तीनियों और इस्राईली सैनिकों के बीच निरंतर झड़पें हो रही हैं जिनमें अब तक 17 फ़िलिस्तीनी शहीद और सैकड़ों अन्य घायल हो चुके हैं।

इस्राईली सैनिक प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और जीवित गोलिया प्रयोग कर रहे हैं। (AK)