12 मई 2018 को होंगे इराक़ में आम चुनाव
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55605-12_मई_2018_को_होंगे_इराक़_में_आम_चुनाव
इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश के आम चनुाव अपने निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १०, २०१८ १२:१० Asia/Kolkata
  • 12 मई 2018 को होंगे इराक़ में आम चुनाव

इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश के आम चनुाव अपने निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे।

सूमरिया समाचार एजेन्सी के अनुसार हैदर अलएबादी ने कहा है कि इराक़ को पुनः नष्ट करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  उन्होंने कहा कि आम चुनाव अपने निर्धारित समय में ही आयोजित होंगे।

इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी इससे पहले 7 जनवरी 2018 को भी यही बात बल देकर कह चुके हैं।  यह बात उन्होंने इराक़ के चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ भेंट में कही है।

ज्ञात रहे कि इराक़ के अधिकारियों ने बताया है कि 12 मई 2018 को देश में आम चनुाव कराए जाएंगे।