अपने बेटे के ऑडियो टेप से नेतनयाहू संकट में
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55627-अपने_बेटे_के_ऑडियो_टेप_से_नेतनयाहू_संकट_में
ज़ायोनी शासन के प्रधानामंत्री नेतनयाहू के बेटे यायर नेतनयाहू का एक ऑडियो टेप सामने आया है जिसने उन्हें संकट में डाल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १०, २०१८ १५:३० Asia/Kolkata
  • अपने बेटे के ऑडियो टेप से नेतनयाहू संकट में

ज़ायोनी शासन के प्रधानामंत्री नेतनयाहू के बेटे यायर नेतनयाहू का एक ऑडियो टेप सामने आया है जिसने उन्हें संकट में डाल दिया है।

इस ऑडियो टेप में नेतनयाहू का बेटा यायर नेनतयाहू एक स्ट्रिप क्लब के बाहर नशे की हालत में सरकारी गैस डील और वेश्याओं के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहा है।   

प्रसारित ऑडियो में यायर, काबी मेमन के बेटे से बात कर रहे हैं। यायर कह रहे हैं कि मेरे पिता तुम्हारे पिता के लिए बीस मिलियन डॉलर की व्यवस्था कर देंगे बस तुम मेरे लिए कुछ डालरों की व्यवस्था कर दो।  बताया जा रहा है कि यह रेकार्डिंग कुछ पुरानी है लेकिन हाल ही में इसराईल के एक चैनल ने इसका प्रसारण किया है जिसके बाद से ही यह चर्चा का विषय बना हुआ है।  इस्राईल की लेबर पार्टी के नेता आवी गाब्बे ने कहा कि नेतनयाहू के बेटे का ऑडियो टेप भ्रष्ट गैस डील में एक नया दाग़ है। ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री के 26 वर्षीय बेटे यायर इससे पहले भी अपने ख़र्चीले लाइफस्टाइल के बारे में चर्चा में रहे हैं।  उल्लेखनीय है कि काबी मेमन,   अवैध ज़ायोनी शासन के तटीय क्षेत्रों में मौजूद गैस क्षेत्र के शेयर होल्डर हैं।

ज्ञात रहे कि नेतनयाहू गैस डील को लेकर नेतनयाहू पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं।  इस्राईल के कई राजनैतिक दल नेनतयाहू पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं। उनपर गैस कंपनियों के साथ मिलीभगत के आरोप है।  हालिया कुछ महीनों के दौरान इस्राईल के विभिन्न नगरों में भ्रष्टाचार के आरोप में नेतनयाहू के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन किय गए हैं।  नेतनयाहू के साथ ही उनकी पत्नी पर भी भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप हैं।