क़तर ने यूएनएससी में यूएई की शिकायत की
Jan १२, २०१८ ०६:५३ Asia/Kolkata
क़तर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूएई की शिकायत की है।
इरना के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र संघ में क़तर के स्थायी दूत ने यूएई द्वारा क़तर की वायु सीमा का उल्लंघन होने के कारण यूएई की शिकायत की है।
क़तर के स्थायी दूत उलया अहमद बिन सैफ़ आले सानी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के नाम ख़त में कहा कि यूएई के एक फ़ाइटर जेट ने क़तर के विशेष आर्थिक ज़ोन के ऊपर एक मिनट तक उड़ान भरी। यह घटना 21 दिसंबर 2017 को घटी।
इस ख़त में बल दिया गया है कि यूएई का यह क़दम अंतर्राष्ट्रीय क़ानून के अनुसार, क़तर की संप्रभुता का खुला उल्लंघन है।
क़तर के दूत ने यूएई के इस क़दम को भड़काउ व दुश्मनी भरा क़रार देते हुए कहा कि दोहा अपनी सीमाओं, वायु सीमा और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ज़रूरी क़दम उठाएगा। (MAQ/N)
टैग्स