सऊदी अरब में कई शिया नेता गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55805-सऊदी_अरब_में_कई_शिया_नेता_गिरफ़्तार
सऊदी सैनिकों ने अश्शरक़िया प्रांत के अलअवामिया शहर पर हमला करके चार शिया नेताओं को गिरफ़्तार कर लिया है और उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १३, २०१८ १७:१३ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब में कई शिया नेता गिरफ़्तार

सऊदी सैनिकों ने अश्शरक़िया प्रांत के अलअवामिया शहर पर हमला करके चार शिया नेताओं को गिरफ़्तार कर लिया है और उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

प्राप्त ख़बरों के मुताबिक़ आले सऊद के सुरक्षाबलों ने शनिवार को सऊदी अरब के अश्शरक़िया प्रांत के अलअवामिया शहर पर हमला करके चार शिया मुसलमानों को गिरफ़्तार कर लिया है। सऊदी अरब के समाचार सूत्रों के अनुसार गिरफ़्तार किए गए चारों शिया नेता, इस देश के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू शहीद आयतुल्लाह बाक़िर निम्र के क़रीबी रिश्तेदार हैं।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू शहीद आयतुल्लाह निम्र को सऊदी शासन ने दो साल पहले झूठे आरोप लगाकर मौत की सज़ा देकर बेरहमी से उनका सिर काट कर शहीद कर दिया था। लेबनान की अलअहद वेबसाइट के अनुसार सऊदी सैनिक शहीद आयतुल्लाह निम्र के बेटे, भाई और दो भतीजों को गिरफ़्तार करके अज्ञात स्थान पर ले गए हैं।

अलअहद वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक़ सऊदी सैनिकों ने शहीद आयतुल्लाह निम्र के भाई अब्दुल्लाह निम्र के घर में तोड़फोड़ भी की है और उनके घर की महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट भी की है।

आले सऊद शासन के सैनिकों ने जब आयतुल्लाह शहीद निम्र के घर और उनके भाई के घर पर हमला किया तो क्षेत्र की जनता ने उसका कड़ा विरोध किया। विरोध कर रहे लोगों पर सऊदी सैनिकों ने आंसू गैस के गोले बरसाए और फ़ायरिंग भी की जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।

ज्ञात रहे कि पिछले कुछ दिनों के दौरान सऊदी सुरक्षा बलों ने इस देश के शिया बाहुल्य क्षेत्रों पर कई बार हमला करके दसियों लोगों को गिरफ़्तार किया है। (RZ)