आदिल जुबैर जनता को धोखा दे रहे हैंः अंसारुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i56113-आदिल_जुबैर_जनता_को_धोखा_दे_रहे_हैंः_अंसारुल्लाह
यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रवक्ता मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने यमन के बारे में सऊदी विदेशमंत्री के जनता को धोखा देने और अवास्तविक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १७, २०१८ १७:२२ Asia/Kolkata
  • आदिल जुबैर जनता को धोखा दे रहे हैंः अंसारुल्लाह

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रवक्ता मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने यमन के बारे में सऊदी विदेशमंत्री के जनता को धोखा देने और अवास्तविक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रवक्ता मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने बुधवार को कहा कि हमलावर सऊदी अरब ने यमनी जनता का परिवेष्टन कर रखा है और निरंतर विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी कर रहा है जिससे जनता भुखमरी और विभिन्न प्रकार की बीमारियों का शिकार हो गयी है जबकि सऊदी अरब का यह दावा है कि वह यमनी जनता के समर्थन के लिए आया है।

अंसारुल्लाह के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने यमन जनता का पूरी तरह से घेराव कर रखा है और उसने राजधानी सनआ से सेन्ट्रल बैंक को स्थानांतरित कर दिया है, यमन को नक़द भुगतान में रुकावट पैदा कर रहा है, यमन के रास्तों और बंदरगाहों को अपने नियंत्रण में रखे हुए है , देश के आधारभूत ढांचे को तबाह कर दिया है और भूख, बीमारी और बमबारी का शिकार जनता का जनंसहार कर रहा है।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब के विदेशमंत्री आदिल जुबर ने रविवार को यमन के बारे में एक मनगढ़ंत बयान ते हुए कहा था कि सऊदी अरब ने कार्यवाही यमनी जनता की सहायता के लिए की है। (AK)