ह्यूमन राइट्स वाच मोहम्मद बिन सलमान के ख़िलाफ़ यूएनएससी पहुंचा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i56229-ह्यूमन_राइट्स_वाच_मोहम्मद_बिन_सलमान_के_ख़िलाफ़_यूएनएससी_पहुंचा
ह्यूमन राइट्स वाच ने सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान को सज़ा देने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २०, २०१८ ०३:२३ Asia/Kolkata
  • ह्यूमन राइट्स वाच मोहम्मद बिन सलमान के ख़िलाफ़ यूएनएससी पहुंचा

ह्यूमन राइट्स वाच ने सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान को सज़ा देने की मांग की है।

हयूमन राइट्स वाच के प्रवक्ता ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से मांग की है कि वह सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान के ख़िलाफ़ यमन में युद्ध अपराध के कारण मुक़द्दमा चलाए और दंडित करे।

समाचार एजेंसी सूमरिया न्यूज़ के अनुसार, मोहम्मद बिन शम्सी ने शुक्रवार को कहा कि यमन में जो कुछ हो रहा है उसके लिए मोहम्मद बिन सलमान ज़िम्मेदार हैं क्योंकि वह सऊदी रक्षा मंत्री भी हैं।

ह्यूमन राइट्स वाच के प्रवक्ता ने यूएनएससी से मोहम्मद बिन सलमान को दंडित करने की मांग करते हुए कहा कि सऊदी युवराज को इसलिए दंडित किया जाए क्योंकि  सऊदी गठबंधन ने जंग के अंतर्राष्ट्रीय क़ानून का बहुत ही बुरी तरह उल्लंघन किया है।

उन्होंने कहा कि ह्यूमन राइट्स वाच के पास यमन में सऊदी गठबंधन के हाथों जंग के क़ानून के उल्लंघन की बहुत सी घटनाओं के रेकार्ड मौजूद हैं।

इसी तरह उन्होंने सऊदी गठबंधन की ओर से यमन की नाकाबंदी को इस देश में मानवीय संकट के जन्म लेने का मुख्य कारण बताया।

ग़ौरतलब है कि 26 मार्च 2015 से यमन पर सऊदी अरब का अमरीका के समर्थन से हमला शुुुरु हुआ जो अब तक जारी है। सऊदी अरब ने यमन की ज़मीनी, हवाई और समुद्री नाकाबंदी कर रखी है। यमन पर सऊदी अरब के हमलों में अब तक 12000 यमनी हताहत, दसियों हज़ार घायल और लाखों विस्थापित हुए हैं। इसी तरह सऊदी अरब के हमलों में यमन के बड़े पैमान परे मूल ढांचे तबाह हो गए हैं। (MAQ/N)