फ़िलिस्तीनियों की दयनीय स्थिति पर फ़्रांस भी चीख़ पड़ा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i56649-फ़िलिस्तीनियों_की_दयनीय_स्थिति_पर_फ़्रांस_भी_चीख़_पड़ा
संयुक्त राष्ट्र संघ में फ़्रांस के स्थाई प्रतिनिधि ने ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीनी विस्थापितों की विषम स्थिति की ओर से सचेत किया है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jan २६, २०१८ १६:१९ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों की दयनीय स्थिति पर फ़्रांस भी चीख़ पड़ा

संयुक्त राष्ट्र संघ में फ़्रांस के स्थाई प्रतिनिधि ने ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीनी विस्थापितों की विषम स्थिति की ओर से सचेत किया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ में फ़्रांस के स्थाई प्रतिनिधि फ़्रांसवा दिलातर ने सुरक्षा परिषद की बैठक में सचेत किया कि फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों के कैंप विशेषकर ग़ज़्ज़ा के वंचित और परिवेष्टन का शिकार क्षेत्रों की स्थिति टाइम बम की भांति है जो पूरे क्षेत्र के लिए ख़तरा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ में फ़्रांस के स्थाई प्रतिनिधि ने एेसी हालत में मध्यपूर्व के विवादों के हल में संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रयासों की सराहना की है कि जब हालिया कुछ वर्षों से क्षेत्र में एक के बाद दूसरी समस्याएं और चुनौतियां सिर उठा रही हैं और प्राचीन मुद्दा तो वैसा ही पड़ा हुआ है जिसे आज तक हल नहीं किया जा सका है।

फ़्रांस के इस अधिकारी ने कहा कि यह स्थिति चाहे ग़ज़्ज़ा और बैतुल मुक़द्दस में हो, शीघ्र ही भीषण संकट में बदल सकती है। (AK)