सऊदी सैन्य ठिकानों पर यमनी सेना की गोलाबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i56777-सऊदी_सैन्य_ठिकानों_पर_यमनी_सेना_की_गोलाबारी
यमनी सेना और स्वयं सेवी बल अंसारुल्लाह के जवानों ने एक बार फिर सऊदी अरब के दक्षिण में सऊदी सेना के ठिकानों को निशाना बनाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २९, २०१८ ०६:३१ Asia/Kolkata
  • सऊदी सैन्य ठिकानों पर यमनी सेना की गोलाबारी

यमनी सेना और स्वयं सेवी बल अंसारुल्लाह के जवानों ने एक बार फिर सऊदी अरब के दक्षिण में सऊदी सेना के ठिकानों को निशाना बनाया है।

रविवार की रात यमन के टीवी चैनल अल-मसीरा की रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी सेना और अंसारुल्लाह के जवानों ने दक्षिणी सऊदी अरब के असीर इलाक़े में अलब पास के निकट अश्शबका एवं अलहंजरन सैन्य चौकियों पर गोलाबारी की।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के जवान सऊदी गठबंधन के हवाई हमलों के जवाब में सऊदी अरब की सीमा के भीतर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते रहे हैं।

इस बीच, सऊदी युद्धक विमानों ने यमन के सादा प्रांत में अलइमारा और अलअतफ़ैन इलाक़ों पर 6 बार बमबारी की है।

सऊदी अरब के इन हवाई हमलों में जानी व माली नुक़सान के बारे में रिपोर्ट मिलने तक विस्तृत ब्योरा सामने नहीं आया था। msm