सऊदी सैन्य ठिकानों पर यमनी सेना की गोलाबारी
Jan २९, २०१८ ०६:३१ Asia/Kolkata
यमनी सेना और स्वयं सेवी बल अंसारुल्लाह के जवानों ने एक बार फिर सऊदी अरब के दक्षिण में सऊदी सेना के ठिकानों को निशाना बनाया है।
रविवार की रात यमन के टीवी चैनल अल-मसीरा की रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी सेना और अंसारुल्लाह के जवानों ने दक्षिणी सऊदी अरब के असीर इलाक़े में अलब पास के निकट अश्शबका एवं अलहंजरन सैन्य चौकियों पर गोलाबारी की।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के जवान सऊदी गठबंधन के हवाई हमलों के जवाब में सऊदी अरब की सीमा के भीतर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते रहे हैं।
इस बीच, सऊदी युद्धक विमानों ने यमन के सादा प्रांत में अलइमारा और अलअतफ़ैन इलाक़ों पर 6 बार बमबारी की है।
सऊदी अरब के इन हवाई हमलों में जानी व माली नुक़सान के बारे में रिपोर्ट मिलने तक विस्तृत ब्योरा सामने नहीं आया था। msm
टैग्स