यमन, सऊदी हमले जारी, 3 आम नागरिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i57091-यमन_सऊदी_हमले_जारी_3_आम_नागरिक_हताहत
यमन के उत्तरी प्रांतों सादा और अलजौफ़ पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमलों में कम से कम से तीन आम नगारिक हताहत और कई अन्य घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०३, २०१८ ०९:२१ Asia/Kolkata
  • यमन, सऊदी हमले जारी, 3 आम नागरिक हताहत

यमन के उत्तरी प्रांतों सादा और अलजौफ़ पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमलों में कम से कम से तीन आम नगारिक हताहत और कई अन्य घायल हो गये।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने शुक्रवार को जौफ़ प्रांत के क़बाईलियों के घर को निशाना बनाया जिसमें एक आम नागरिक हताहत और तीन अन्य घायल हो गये।

सऊदी युद्धक विमानों ने इसी प्रकार शुक्रवार को सादा प्रांत के ग़मर शहर पर बमबारी की जिसमें दो आम नागरिक हताहत और कई अन्य घायल हो गये।

यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर सऊदी अरब के युद्धक विमान निरंतर हमले कर रहे हैं।

सऊदी अरब ने अमरीका, संयुक्त अरब इमारात और कई देशों के समर्थन से मार्च 2015 से हमला करके यमन का ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन कर रखा है।

सऊदी अरब द्वारा यमन पर थोपे गये युद्ध के कारण 13 हज़ार से अधिक लोग हताहत और दसियों हज़ार लोग घायल हो चुके हैं जबकि इस देश में खाद्य पदार्थों और दवाओं की कमी का सामना है और विभिन्न प्रकार की घातक बीमारियां फैल रही हैं। (AK)