सीरिया, कई क्षेत्रों में आतंकी हमला, 4 हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i57495-सीरिया_कई_क्षेत्रों_में_आतंकी_हमला_4_हताहत_व_घायल
सीरिया के हलब शहर में आतंकवादियों की ओर से किए गये मार्टर गोले के हमले में एक बच्च हताहत जबकि राजधानी दमिश्क़ के अब्बासीन मोहल्ले में होने वाले मार्टर हमले में तीन लोग घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०९, २०१८ १९:२३ Asia/Kolkata
  • सीरिया, कई क्षेत्रों में आतंकी हमला, 4 हताहत व घायल

सीरिया के हलब शहर में आतंकवादियों की ओर से किए गये मार्टर गोले के हमले में एक बच्च हताहत जबकि राजधानी दमिश्क़ के अब्बासीन मोहल्ले में होने वाले मार्टर हमले में तीन लोग घायल हो गये।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी गुटों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क़ और हलब पर सात मार्टर फ़ायर किए। इन आतंकवादी हमलों में आवासीय क्षेत्रों को बहुत अधिक नुक़सान पहुंचा।

हलब में आतंकवादी गुट तहरीरुश्शाम ने शहर के पश्चिमी क्षेत्रों से मार्टर हमला किया जबकि दमिश्क़ पर हमला पूर्वी ग़ोता में मौजूद आतंकवादियों ने हमला किया। पूर्वी ग़ोता में स्थित आतंकवादियों ने राजधानी दमिश्क़ के आवासीय क्षेत्रों पर पांच मार्टर गोले फ़ायर किए।

पूर्वी ग़ोता क्षेत्र में सरकारी बलों और सशस्त्र गुटों के बीच तनाव रहित क्षेत्र बनाने पर समझौता हुआ है और आतंकवादी आए दिन इस समझौते का उल्लंघन करते रहते हैं।

आतंकवादियों ने इसी प्रकार रीफ़े दमिश्क़ के हरस्ता क्षेत्र पर गुरुवार को मार्टर हमला किया था जिसमें एक व्यक्ति हताहत और छह अन्य घायल हुए थे। गुरुवार को आतंकवादियों ने हरस्ता के आवासीय क्षेत्रों पर 20 मार्टर गोले फ़ायर किए थे। (AK)