यमनी सेना ने सऊदी अरब का डिफ़ेंस सिस्टम तबाह कर दिया
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों की यूनिट ने दक्षिणी पश्चिमी यमन में सऊदी अरब के पैट्रियट पैक-3 सिस्टम को तबाह कर दिया।
अलमसीरा टीवी चैनल ने शनिवार की सुबह रिपोर्ट दी है कि यमन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत मख़ा में यमनी सेना ने सऊदी अरब और उसके एजेन्टों के विरुद्ध व्यापक कार्यवाही की है।
सऊदी अरब ने वर्ष 2015 में पैट्रियट मीज़ाइल और पैक-3 मीज़ाइल सिस्टम ख़रीदने के लिए अमरीका के साथ 75 करोड़ डाॅलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब और उसके घटकों के बढ़ते परिवेष्टन के बावजूद यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की रक्षा शक्ति में दिन प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है।
सऊदी अरब ने अमरीका, संयुक्त अरब इमारात और कई देशों के समर्थन से मार्च 2015 से हमला करके यमन का ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन कर रखा है।
सऊदी अरब द्वारा यमन पर थोपे गये युद्ध के कारण 13 हज़ार से अधिक लोग हताहत और दसियों हज़ार लोग घायल हो चुके हैं जबकि इस देश में खाद्य पदार्थों और दवाओं की कमी का सामना है और विभिन्न प्रकार की घातक बीमारियां फैल रही हैं। (AK)