अमरीका, सीरिय संकट को बढ़ाना चाहता हैः बश्शार जाफ़री
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i57839-अमरीका_सीरिय_संकट_को_बढ़ाना_चाहता_हैः_बश्शार_जाफ़री
संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के स्थायी प्रतिनिधि बश्शार जाफ़री ने कहा कि अमरीका ने ब्रिटेन और फ़्रांस के साथ मिलकर सीरिया को संकटग्रस्त किया है ताकि विस्तारवादी लक्ष्यों को हासिल किया जा सके।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १५, २०१८ १७:३२ Asia/Kolkata
  • अमरीका, सीरिय संकट को बढ़ाना चाहता हैः बश्शार जाफ़री

संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के स्थायी प्रतिनिधि बश्शार जाफ़री ने कहा कि अमरीका ने ब्रिटेन और फ़्रांस के साथ मिलकर सीरिया को संकटग्रस्त किया है ताकि विस्तारवादी लक्ष्यों को हासिल किया जा सके।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया के स्थायी प्रतिनिधि बश्शार जाफ़री ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की बैठक में बल दिया कि अमरीकी गठबंधन ने इस तरह से काम किया जिससे दाइश के आतंकवादियों को सीरिया में प्रवेश होने और अपने अड्डे बनाने का मौक़ा मिला, कहा कि सीरिया में अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति एक स्वतंत्र राष्ट्र की राष्ट्रीय संप्रभुता और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के ख़िलाफ़ है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्टों में अमरीका और उसके घटकों की ओर से सीरिया के कुछ क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा किए जाने का उल्लेख नहीं हुआ, कहा कि अमरीकी, इराक़ पर हमले की भांति सीरिया में मौजूद रहने के लिए हर प्रकार का बहाना तलाश कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के स्थाई प्रतिनिधि ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि सरिया में संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों और बड़ी शक्तियों की भेंट चढ़ने वाला पहला देश नहीं है, कहा कि जब फ़िलिस्तीन को स्वतंत्र देश बनने नहीं दिया गया, इराक़ और लीबिया पर हमले किए गये और यह कार्यवाही जेहादी कार्यवाहियों और अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के अस्तित्व में आने का कारण बना तो उस समय संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद क्या कर रही थी।

दूसरी ओर सीरिया के उप विदेशमंत्री फ़ैसल मेक़दाद ने भी रासायनिक हमलों के बहाने सीरिया के विरुद्ध अमरीका की नई साज़िश की ओर संकेत करते हुए कहा कि रासायनिक हथियारों के प्रयोग के बारे में पश्चिम की सीरिया के विरुद्ध धमकी, उनकी शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियों के औचित्य का एक प्रयास है।

कुछ संचार माध्यमों ने हाल ही में घोषणा की है कि आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट सीरिया के पश्चिमोत्तरी प्रांत इदलिब में वाइट कैप शीर्षक के अंतर्गत सहायता कार्यवाही की आड़ में अपनी एक और घिनौनी कार्यवाही द्वार ऐसी मनगढ़त तस्वीर पेश करने का प्रयास कर रहा है जिन में यह दिखाया जाएगा कि सीरिया की सरकार ने इस प्रांत में रासानिक हथियारों का प्रयोग किया है।

सीरिया के उप विदेशमंत्री फ़ैसल मेक़दाद ने कहा कि अमरीका, सीरिया में युद्ध की अवधि बढ़ाने का प्रयास कर रहा है जबकि उसके इस प्रकार के प्रयासों के बहुत अधिक नुक़सान होंगे।

ज्ञात रहे कि अमरीका और उसके कई घटक देशों ने अगस्त 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ के क़ानून से हटकर और सीरिया की सरकार की अनुमति के बिना आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध अभियान के बहाने एक गठबंधन बनाया है और जब से ही इस गठबंधन की ओर से होने वाले हमलों में सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में बहुत बड़ी संख्या में लोग मारे जा चुके हैं। (AK)