अदन में भीषण विस्फोट 55 हताहत और घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i58291-अदन_में_भीषण_विस्फोट_55_हताहत_और_घायल
दक्षिणी यमन में दो भीषण विस्फोटों में 55 लोग हातहत और घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २५, २०१८ ०७:४४ Asia/Kolkata
  • अदन में भीषण विस्फोट 55 हताहत और घायल

दक्षिणी यमन में दो भीषण विस्फोटों में 55 लोग हातहत और घायल हुए हैं।

अलमसीरा टीवी चैनेल के अनुसार शनिवार को यमन के भगोड़े राष्ट्रपति के ठिकाने के निकट दो भीषण विस्फोट हुए जिनमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए।  प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इन धमाकों में कम से कम 14 लोग मारे गए जबकि 40 अन्य घायल हो गए।  बताया जा रहा है कि अदन में होने वाले यह धमाके वास्तव में आत्मघाती कार्यवाही का परिणाम हैं।  आतंकवादी गुट दाइश ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।  यमन में युद्ध आरंभ करने वाले सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात में यमन को लेकर आपसी खींचातानी चल रही है जिसका भुगतान इस देश की जनता को करना पड़ रहा है।  हालांकि यमन युद्ध में संयुक्त अरब इमारात, सऊदी अरब का घटक है किंतु दोनो ही देश किसी न किसी रूप में यमन पर अधिक से अधिक नियंत्रण बनाने के प्रयासों में लगे हुए हैं।