पलमीरा हुआ पूरी तरह आज़ाद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i5839-पलम_र_ह_आ_प_र_तरह_आज_द
सीरियाई सेना व प्रतिरोधक बलों ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के क़ब्ज़े से, ऐतिहासिक शहर तदमुर या पलमीरा को पूरी तरह आज़ाद करा लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २७, २०१६ ११:२३ Asia/Kolkata
  • पलमीरा हुआ पूरी तरह आज़ाद

सीरियाई सेना व प्रतिरोधक बलों ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के क़ब्ज़े से, ऐतिहासिक शहर तदमुर या पलमीरा को पूरी तरह आज़ाद करा लिया है।

सीरिया के मीडिया सूत्रों ने रविवार को एलान किया कि विदेश समर्थित आतंकवादियों के साथ घमासान की लड़ाई के बाद सीरियाई सेना ने यह सफलता हासिल की। वर्तमान समय में इस शहर के सभी क्षेत्रों पर सीरियाई सेना का नियंत्रण है।

समाचार एजेंसी साना के अनुसार, पलमीरा शहर से आतंकवादियों के सफ़ाए के लिए कार्यवाही शुरु हो गयी है। इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सीरियाई सैनिकों ने हालिया दिनों में पलमीरा के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ते हुए आतंकियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

पलमीरा के उपनगरीय इलाक़ों में भी सीरियाई सैनिकों और दाइश के आतंकियों के बीच होने वाली हालिया झड़पों में दर्जनों आतंकी मारे गए।

ज्ञात रहे कि दाइश के आतंकियों ने पिछले साल मई में सीरिया के ऐतिहासिक शहर पलमीरा पर क़ब्ज़ा कर लिया था। सीरिया का यह शहर यूनेस्को की अंतर्राष्ट्रीय धरोहरों की सूचि में शामिल है। दाइश के आतंकियों ने इस शहर पर क़ब्ज़ा करने के बाद वहां के बहुत से ऐतिहासिक स्थलों को तबाह कर दिया था। (MAQ/N)