यमन, सऊदी अरब के हमले में 3 लोग हताहत
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने शनिवार को तइज़ प्रांत पर बमबारी की जिसमें तीन आम नागरिक हताहत और कई अन्य घायल हो गये।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने शनिवार को हज्जा प्रांत के मीदी और हरज़ क्षेत्र पर 18 बार बमबारी की।
सऊदी अरब के युद्धक विमान आए दिन यमन की निहत्थी जनता पर हमले करते रहते हैं।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने मार्च 2015 से यमन पर व्यापक हमले जारी रखे हैं। सऊदी अरब यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी को सत्ता में लाना चाहता है।
यमन पर सऊदी अरब के हमलों के दौरान अब तक ग्यारह हज़ार यमनी हताहत हुए जिनमें दो हज़ार से अधिक बच्चे और डेढ़ हज़ार से अधिक महिलाए हैं। यमन पर सऊदी अरब के हमलों के दौरान 21233 नागरिक घायल हुए जिनमें तीन हज़ार से अधिक बच्चे और ढाई हज़ार से अधिक महिलाएं हैं।
सऊदी अरब और उसके घटकों ने मार्च 2015 से यमन का ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन कर रखा है जिससे इस देश की जनता तक मानवीय सहायता नहीं पहुंच पा रही है। (AK)