दक्षिणी सऊदी अरब में चार सैनिक ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i59045-दक्षिणी_सऊदी_अरब_में_चार_सैनिक_ढेर
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों के स्नाइपरों ने शुक्रवार को सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र नजरान और जीज़ान में चार सऊदी सैनिकों को ढेर कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १०, २०१८ १०:०४ Asia/Kolkata
  • दक्षिणी सऊदी अरब में चार सैनिक ढेर

यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों के स्नाइपरों ने शुक्रवार को सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र नजरान और जीज़ान में चार सऊदी सैनिकों को ढेर कर दिया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने देश के चौतरफ़ा परिवेष्टन के बावजूद हालिया दिनों में सऊदी सैनिकों और उसके पिट्ठुओं के विरुद्ध हमले तेज़ कर दिए हैं।

इसी मध्य सऊदी अरब के सैनिकों ने सादा प्रांत के रज़्ज़ाख़ क्षेत्र में मीज़ाइल और तोपख़ानों से हमला किया जिसमें एक यमनी महिला हताहत हो गयी। सूत्रों का कहना है कि सऊदी अरब के इस हमले में आवासीय घरों और एक चिकित्सा केन्द्र को भारी नुक़सान पहुंचा।

दूसरी ओर सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने शुक्रवार को मंसूरिया शहर और अलहुदैदा के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बमबारी की।

मार्च 2015 से सऊदी अरब ने संयुक्त अरब इमारात, अमरीका, ब्रिटेन और फ़्रांस के समर्थन से यमन पर व्यापक हमले आरंभ किए हैं। सऊदी अरब ने यमन का हवाई, ज़मीनी और समुद्री परिवेष्टन भी कर रखा है जिसके कारण इस  निर्धन अरब देश में खाद्य पदार्थों और दवाओं की भारी कमी का सामना है। (AK)