इस्राईल बाक़ी नहीं रहेगाः इस्माईल हनिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i59399-इस्राईल_बाक़ी_नहीं_रहेगाः_इस्माईल_हनिया
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के राजनीतिक कार्यालय के अध्यक्ष ने गुरूवार को जायोनी शासन की बम्बारी को आतंकवादी कार्यवाही बताया और कहा कि अतिग्रहणकारी सरकार के रूप में इस्राईल बाकी नहीं रहेगा और इस भूमि का संबंध फिलिस्तीनी जनता से है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १६, २०१८ ०९:५३ Asia/Kolkata
  • इस्राईल बाक़ी नहीं रहेगाः इस्माईल हनिया

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के राजनीतिक कार्यालय के अध्यक्ष ने गुरूवार को जायोनी शासन की बम्बारी को आतंकवादी कार्यवाही बताया और कहा कि अतिग्रहणकारी सरकार के रूप में इस्राईल बाकी नहीं रहेगा और इस भूमि का संबंध फिलिस्तीनी जनता से है।

फिलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार जायोनी शासन के युद्धक विमानों और टैकों ने गुरूवार को गज़्ज़ा पट्टी को लक्ष्य बनाया था।

इस्माईल हनिया ने जायोनी शासन की इस कार्यवाही की भर्त्सना की और 18 वर्षीय फिलिस्तीनी जवान की शवयात्रा में कहा कि जायोनी शासन बारमबार आतंकवादी कार्यवाही कर रहा है और निर्दोष फिलिस्तीनियों की हत्या में उसके दुस्साहस में बहुत वृद्धि हो गयी है।

उन्होंने गुरूवार को जायोनी सैनिकों द्वारा किये जाने वाले हमलों की ओर संकेत किया और स्पष्ट किया कि जायोनी शासन ग़ज़्ज़ा वासियों को भूखा मारने के लिए आम नागरिकों और किसानों पर हमले करता है।

ज्ञार रहे कि वर्ष 2006 से इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा पट्टी का जमीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन कर रखा है और इस पर विश्व समुदाय मौन धारण किये हुए है और इस क्षेत्र के लोगों को बहुत अधिक कठिनाइयों का सामना है। MM