इस्राईली पुलिस की बर्बरता, 1 और फ़िलिस्तीनी शहीद हुआ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i59555-इस्राईली_पुलिस_की_बर्बरता_1_और_फ़िलिस्तीनी_शहीद_हुआ
बैतुल मुक़द्दस में ज़ायोनी पुलिस की फ़ायरिंग में एक फ़िलिस्तीनी जवान शहीद हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १९, २०१८ ०३:१७ Asia/Kolkata
  • इस्राईली पुलिस की बर्बरता, 1 और फ़िलिस्तीनी शहीद हुआ

बैतुल मुक़द्दस में ज़ायोनी पुलिस की फ़ायरिंग में एक फ़िलिस्तीनी जवान शहीद हो गया।

समाचार एजेंसी फ़ार्स के अनुसार, यह फ़िलिस्तीनी जवान बैतुल मुक़द्दस के पुराने भाग में शहीद हुआ। इस्राईली पुलिस ने दावा किया कि इस फ़िलिस्तीनी जवान  ने रविवार की शाम बैतुल मुक़द्दस के पुराने भाग में इस्राईली पुलिस कर्मियों पर हथियार से हमला किया था।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, यह फ़िलिस्तीनी जवान ज़ायोनी पुलिस की गोली से शहीद हुआ।

ग़ौरतलब है कि 6 दिसंबर 2017 को अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प द्वारा बैतुल मुक़द्दस को ज़ायोनी शासन की राजधानी के रूप में मान्यता देने के एलान के बाद इस शहर में ज़ायोनी पुलिस और फ़िलिस्तीनियों के बीच झड़प शुरु हो गयी।

ट्रम्प के बैतुल मुक़द्दस के ख़िलाफ़ एलान के बाद से ज़ायोनी पुलिस के साथ झड़प में अब तक 20 फ़िलिस्तीनी शहीद, 238 बच्चों सहित 1083 घायल और हज़ारों लोग गिरफ़्तार हुए हैं। (MAQ/N)