सऊदी सैन्य ठिकानों पर यमनी सेना के ताबड़तोड़ जवाबी हमले
यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने नजरान क्षेत्र में मौजूद सऊदी अरब और उसके गठबंधन के दो महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर हमला करके पूरी तरह नष्ट कर दिया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों के जियालों ने सऊदी अरब के सीमावर्ती प्रांत नजरान में मौजूद सऊदी गठबंधन के “रक़ाबतुल हक़” और “अलहमाद” नामक दो मुख्य सैन्य अड्डों पर हमला करके कई सऊदी सैनिकों को मार गिराया है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
यमनी सेना और स्वयंसेवी बल के इस संयुक्त सैन्य अभियान में सऊदी सेना के एक बड़े गोला बारूद गोदाम में आग लगने वह पूरी तर तबाह हो गया, जबकि बड़ी मात्रा में हथियारों को अपने क़ब्ज़े में ले लिया है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भी यमनी सेना ने स्वयंसेवी बलों के साथ मिलकर सऊदी अरब के सीमावर्ती क्षेत्र जाज़ान में स्थित अफ़रा नामक सैन्य ठिकाने पर हमला करके उसको अपने नियंत्रण में ले लिया था। (RZ)