यमन पर सऊदी अरब के हवाई हमले, आठ हताहत
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठजोड़ ने यमन पर फिर हवाई हमले किए हैं जिनमें आठ आम नागरिक मारे गए हैं।
यमन के अलमसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर पश्चिमी यमन के सादा प्रांत में सऊदी गठजोड़ के युद्धक विमानों ने एक गाड़ी पर हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप चार महिलाओं समेत आठ आम नागरिक हताहत और कई अन्य घायल हो गए। इसी तरह सादा प्रांत के ही आले उमर व अद्दोशा क्षेत्रों पर सऊदी युद्धक विमानों ने हमले किए जिनमें एक बच्चा मार गया और कई अन्य घायल हो गए।
यमन का सादा प्रांत जो राजधानी सनआ से 264 किलो मीटर उत्तर पश्चिम में स्थित है, पिछले एक साल में सऊदी अरब व उसके घटकों के हमलों का मुख्य केंद्र रहा है। इस एक साल के दौरान सादा में हज़ारों लोग सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठजोड़ के हवाई हमलों में हताहत व घायल हुए हैं। (HN)