यमन पर सऊदी युद्धक विमानों की भीषण बामबारी, 30 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i61516-यमन_पर_सऊदी_युद्धक_विमानों_की_भीषण_बामबारी_30_हताहत
यमन पर सऊदी अरब द्वारा की गई ताज़ा बमबारी में यमन के 30 आम नागरिकों की मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २१, २०१८ १५:४९ Asia/Kolkata
  • यमन पर सऊदी युद्धक विमानों की भीषण बामबारी, 30 हताहत

यमन पर सऊदी अरब द्वारा की गई ताज़ा बमबारी में यमन के 30 आम नागरिकों की मौत हो गई है।

अलआलम टीवी नेटवर्क की रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के तइज़ प्रांत में एक वाहन को अपने हमले का निशाना बनाया, गाड़ी में सवार सभी 20 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला इतना भीषण था कि इस हमले में मारे गए लोगों में केवल 6 लोगों की ही पहचान की जा सकी है।

दूसरी ओर यमन के अलहुदैदा और साअदा प्रांत के आवासीय इलाक़ों पर भी सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने बमबारी की है। प्राप्त सूचना के अनुसार इस बमबारी में कई आम नागरिकों के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने की सूचना है।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने यमन पर पिछले चार वर्षों से अमेरिका और कुछ पश्चिमी देशों के समर्थन से पाश्विक हमले आरंभ कर रखे हैं और साथ ही इस निर्धन देश की ज़मीनी, हवाई और समुद्री नाकाबंदी भी कर रखी है जिसके कारण लाखों यमनी नागरिक, जिनमें बच्चों और महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है, भुखमरी और जानलेवा बीमारियों की शिकार हो गए हैं। (RZ)