बहरैन में 24 अन्य लोगों की नागरिकता रद्द
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i61570-बहरैन_में_24_अन्य_लोगों_की_नागरिकता_रद्द
बहरैन के मानवाधिकार केंद्र ने आतंकी गुट के गठन के आरोप में इस देश के अन्य 24 लोगों की नागरिकता रद्द किए जाने और उन्हें जेल की सज़ा दिए जाने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २२, २०१८ १३:२३ Asia/Kolkata
  • बहरैन में 24 अन्य लोगों की नागरिकता रद्द

बहरैन के मानवाधिकार केंद्र ने आतंकी गुट के गठन के आरोप में इस देश के अन्य 24 लोगों की नागरिकता रद्द किए जाने और उन्हें जेल की सज़ा दिए जाने की सूचना दी है।

बहरैन के मानवाधिकार केंद्र ने अपनी मासिक रिपोर्ट में इस बात की ओर संकेत करते हुए कि मार्च महीने इस देश में मानवाधिकार के हनन के एक हज़ार 668 मामले सामने आए हैं, कहा है कि यह संख्या फ़रवरी के महीने की तुलना में तीस प्रतिशत अधिक है। बहरैन के आपराधिक न्यायालय ने गत गुरुवार को भी दस लोगों को आजीवन कारावास, दस अन्य को दस साल जेल, तीन को पांच साल जेल और एक अन्य को तीन साल जेल की सज़ा सुनाई थी।

 

बहरैन के अधिकारियों ने बुधवार को भी पाइप लाइन में बाधा डालने के आरोप में साल अन्य नागरिकों का केस आपराधिक न्यायालय में भेज दिया था। ज्ञात रहे कि बहरैन के मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि इस देश में जेलों की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। पिछले सात बरसों में बहरैन में 11 हज़ार नागरिकों को निराधार आरोपों के अंतर्गत जेल में डाला जा चुका है। (HN)