यमन, विवाह समारोह पर बमबारी, 50 हताहत
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के हज्जा प्रांत के राफ़ा क्षेत्र में विवाह समारोह पर बमबारी कर दी जिसमें 50 लोग हताहत हो गये।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने हज्जा प्रांत के राफ़ा क्षेत्र में विवाह समारोह पर भीषण बमबारी करके 50 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
हताहत होने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस पाश्विम हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनमें से कई की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
ज्ञात रहे कि आले सऊद गठबंधन के सैनिकों ने इससे पहले भी कई बार विवाह समारोह पर हमले किए हैं।
सऊदी अरब ने अमरीका के समर्थन से मार्च 2015 से क्षेत्र के सबसे निर्धन अरब देश यमन के विरुद्ध व्यापक हमले शुरु किए हैं जिनमें अब तक दसियों हज़ार लोग हताहत और घायल हो चुके हैं जबकि लाखों लोगों को अपना घर बार छोड़ना पड़ा है। (AK)